महिला के साथ उसी के ऑफिस में काम करने वाले एक साथी ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक महिला के साथ उसी के ऑफिस में काम करने वाले एक साथी ने शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया एवं अन्य युवती द्वारा अन्य युवको से बात करने पर उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कार्रवाई की है।

दरअसल एक शादीशुदा महिला अपने पति से अलग होकर बाणगंगा थाना क्षेत्र के गणेश धाम कॉलोनी में रह रही थी। साथ ही महिला अपना जीवन व्यापन करने के लिए एक ऑफिस में काम करती थी। ऑफिस में ही काम करने वाले एक युवक ने अपना नाम राहुल बता कर उससे दोस्ती की एवं उसके साथ शादी करने का वादा करके उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। महिला को जब एक दिन पता चला कि राहुल का असली नाम मुश्ताक है और वह एक वर्ग विशेष से ताल्लुक रखता है तो महिला ने अपना नाता तोड़ लिया।

इसी बात से नाराज राहुल उर्फ मुस्ताक उसके साथ जबरदस्ती करने लगा एवं पीड़िता जब अन्य लड़कों से बात करती थी तो उसके साथ मारपीट करने लगता और जान से मारने की धमकी देता था। इसी से आहत महिला ने अपने भाई के साथ जाकर बानगंगा थाने में इस मामले की शिकायत की जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 एवं अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version