व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के लोग आज इंदौर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जहां कलेक्टर इलैया राजा टी से मुलाकात कर उन्होंने गोवा में होने वाले टूर्नामेंट की जानकारी दी, जहा कलेक्टर ने 1 लाख रुपए की मदद करते हुए अन्य तरह की सहायता प्रदान की है।
दिव्यांग जनों का हौसला बढ़ाने और उनकी मदद करने के उद्देश्य से इंदौर कलेक्टर इलैया राजा टी हमेशा तत पर रहते हैं जहां दिव्यांगजनों की जनसुनवाई में मंगलवार को व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के लोग पहुंचे जहां उन्होंने बताया कि वाकई इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं हाल ही में बांग्लादेश को एक टूर्नामेंट में उन्होंने हराया है वही आने वाले टूर्नामेंट को लेकर तैयारी कर रहे हैं। आगामी माह में गोवा में होने वाले व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर उत्साहित है जहां खिलाड़ियों का हौसला अफजाई और उन्हें परेशानियों ना हो उसको लेकर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर मदद मांगी। इंदौर कलेक्टर डॉक्टर इलैयाराजा टी की माने तो व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के लोगों को 1 लाख रुपए की आर्थिक मदद करने के साथ ही रहना खाना व अन्य तरह की सहायता की गई है।
