इंदौर शहर की बाणगंगा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम नें ऑपरेशन प्रहार के तहत दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है बदमाशों के पास से नशीली मादक पदार्थ की दवाइयां बरामद की गई है।
गोरतलब है कि पिछले कुछ समय से इंदौर पुलिस प्रशासन द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चन्दन नगर थाना क्षेत्र के एक क्राइम ब्रांच पुलिस ने बदमाश से 1500 अलफ़ाझोलम टेबलेट जप्त कि गइ है। वही दूसरी कार्रवाई बाणगंगा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने कि है जिसमे एक बदमाश से मादक पदार्थ युक्त लगभग 70 ग्राम के आसपास की अल्फाजोलम कि 570 टेबलेट जप्त कि हैं।
पुलिस नें जिंन बदमाशों को गिरफ्तार किया है उनके नाम फरहान पिता जमील खान निवासी चंदन नगर और दूसरा अकील पिता इलियास अंसारी निवासी रानीपुरा है। पुलिस नें एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर मादक पदार्थ युक्त नशीली टेबलेट कहा से लायी गई और किसे बेचीं जाने वाली थी इसकी पूछताछ कि जा रही है।
