क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके पास से अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस भी जप्त किया गया है। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि बदमाश हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
क्राइम ब्रांच इंदौर के एडीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार उनकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बदमाश अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाकर बदमाश को योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से एक अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं प्रारंभिक जानकारी में यह सामने आया कि बदमाश के खिलाफ पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है। वह नशा करने का आदी है एवं आदतन अपराधी है। पुलिस द्वारा बदमाश का नाम मोहम्मद अली पिता मोहम्मद जाकिर निवासी नूरानी नगर चंदन नगर बताया गया है। पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है कि बदमाश हथियार कहां से खरीद कर लाया और किस वारदात को अंजाम देने वाला था। हालांकि पुलिस नें 25 आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओ में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।
