कैलाश विजयवर्गीय का प्रचार अभियान हुआ तेज वॉर्ड 6 में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

बीती शाम नृसिंह वाटिका में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1 के वार्ड 6 में भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। क्षेत्रीय पार्षद सन्ध्या यादव की अगुवाई में अयोजित इस कार्यक्रम में करीब 2500 से अधिक महिला और पुरूष उपस्थित थे,,,

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक एक के भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय अब सतत जनसंपर्क में जुटे हुए है,, इसी कड़ी में वॉर्ड 6 में आयोजित कार्यक्रम में विजयवर्गीय सहित सासंद शंकर लालवानी, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, पूर्व महापौर डॉ उमाशशि शर्मा, मुकेश खटवा, बाबा यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अपने उद्वोधन में विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं के उत्साह और कार्यक्रम की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए बताया कि एक समय संध्या यादव का मेरे सामने खुला विरोध हुआ था लेकिन आज कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति देखकर वे यादव लोकप्रियता और प्रयासों की सराहना की,,
एक्स

Exit mobile version