इंदौर शहर में जनसुनवाई में दुष्कर्म की शिकार हुई पीड़िता महिला के आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में पुलिस से आरोपी के ऊपर धारा 376 के तहत प्रकरण दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल आपको बता दे कि मंगलवार की जनसुनवाई में कमिश्नर ऑफिस में विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक पीड़िता अपने साथ हुए दुष्कर्म का आवेदन देने पहुंची थी जहा इस मामले में एडीसीपी अमरेंद्र सिंह आवेदन लेकर जांच करने का आश्वासन दिया था। इसी मामले में जांच के आधार पर पुलिस ने शहर के बिल्डर एवं प्रॉपर्टी व्यवसायी नवल किशोर गर्ग के खिलाफ 376 एवं अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
गौरतला में की महिला ने अपने आवेदन में कई तरह के आरोप बिल्डर के ऊपर लगाए थे उसने अपने आवेदन में यह भी लिखा था कि नवल किशोर गर्ग की उसकी लड़की के ऊपर भी गलत नजरे थी और वह तांत्रिक क्रियो से उसकी लड़की को अपने वश में करना चाहता था। आरोपी ने महिला को धमकाकर पिछले कुछ सालों में 25 लाख रुपए से ज्यादा के सोने के जेवरात और एक कार भी हड़प ली थी। हालांकि अब इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है।
