इंदौर पुलिस ने मोबाईल चोरी कर नशे की लत को पूरा करने वाले दो बदमाशों को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस ने नशे की लत को पूरा करने के लिए महंगे कीमती मोबाईल की चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले दो बदमशो को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है जिनके पास से कुल 14 मोबाईल फोन बरामद किए गए जो की विभिन्न कंपनियों के है जप्त मोबाईल फोन के ई एम आई नंबर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है

दरसाल इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में आने वाली प्रदेश की सबसे बड़ी सब्जी मंडी सहित अन्य थाना क्षेत्रों में मोबाईल चोरी की शिकायतें बड़ रही थी क्यों की मंडी में प्रदेश के कई जिलों से सब्जी व्यापारी आते है और बदमाश उन्हे आसानी से निशाना बना लेते हैं शिकायतों के आधार पर पुलिस द्वारा टीम गठित कर काली उर्फ सचिन वा पवन यादव नामक बदमाशों को पकड़ा गया जिनके पास 14 मोबाईल फ़ोन जप्त किए गए है जिनकी कुल कीमत 5 लाख रुपए बताई जा रही है पूछताछ में बदमाशो द्वारा बताया गया की नशे की लत को पूरा करने के लिए वह मोबाईल लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे बताते पिछले दिनों रावजी बाजार पुलिस एक बड़े गिरोह को पकड़ा था जिनके पास 642 मोबाईल बरामद किए उस गिरोह से भी इन बदमाशों के तार जुड़ते हुए नजर आ रहे और पुलिस पूरे मामले में पूछताछ कर रही है की चोरी के मोबाईल किसे बेचते थे…

Exit mobile version