लोकायुक्त विभाग द्वारा कारवाई सरपंच को रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकायुक्त विभाग द्वारा मछली पालन का काम करने वाले व्यापारी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सरपंच को 80000 रुपए की रिश्वत लेते हुए नंगे हाथों की रफ्तार किया है और पूरे मामले में तमाम साक्षी और सबूत के आधार पर भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है

इंदौर के लोकायुक्त डीएसपी प्रवीण बघेल द्वारा बताया गया कि फरियादी द्वारा कुछ दिनों पहले रिश्वत को लेकर सरपंच की शिकायत की गई थी जिसके बाद पूरे मामले में तमाम साक्ष्य और सबूत के आधार पर आज सिहसा गांव के सरपंच नारायण सिंह पर कार्रवाई की गई है जिन्हें 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है बताया जा रहा है कि सरपंच नारायण सिंह द्वारा पहले मछली पालन का काम करने वाले व्यापारी से 1 लाख सालाना लिया जाता था तो वही अब यह रकम बढ़ाकर ढाई लाख रुपये कर दी गई थी इसके बाद व्यापारी ने पूरे मामले में लोकायुक्त में शिकायत की थी और उसी के बाद किया कार्रवाई की गई है फिलहाल सरपंच का कहना है कि उन्हें फसाया गया है लेकिन जिस तरह से रंगे हाथ सरपंच को पकड़ा गया है उसे पर ग्रामीण अंचल में हो रहे भ्रष्टाचार का एक बड़ा खुलासा लोकायुक्त द्वारा कर दिया गया है

Exit mobile version