इंदौर के एक फर्जी डॉक्टर का सिलेक्शन दुबई के एक इवेंट में हुआ डॉक्टर का दावा था कि मध्य प्रदेश के वह इकलौते ऐसे डॉक्टर है जिनका इस इवेंट में चयन हुआ है। लेकिन जब जानकारी सामने आई तो वह चौंकाने वाली थी डॉक्टर वेबसाइट के माध्यम से कई लोगों को चूना लगा चुके हैं। पहले हैदराबाद में कई लोगों को इन्वेस्टमेंट के नाम पर चूना लगाने वाले डॉक्टर कि इंदौर में भी शिकायत हुई। जहां तुकोगंज थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि इंदौर के रहने वाले एक फरियादी कपिल मंगल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वेब साइड सीजेसी मार्केटिंग जोकि फाइनेंस की कंपनी थी। वेबसाइट के माध्यम से उनकी पहचान आरोपी डॉक्टर आदित्य गोडबोले से हुई थी। आदित्यनाथ ने वेबसाइट के माध्यम से फरियादी को बताया था कि जितना भी इन्वेस्टमेंट वह इस वेबसाइट पर करेंगे उस के माध्यम से उन्हें कई गुने रुपए प्राप्त होगे।
आरोपी आदित्य गोडबोले करीब 10 सालों तक कई देशों में अध्ययन किया है और विदेशी भाषाओं में डिप्लोमा भी है करीब 1 हफ्ते पहले वह दुबई के होने वाले विभिन्न कि जब उन्हें जानकारी मिली तो वह वेबसाइट के माध्यम से अप्लाई करके उसमें जाने वाले थे वही अलग-अलग प्रोसेस के बाद उन्हें टीम में शामिल होना था लेकिन 420 के मामले में आदित्य बोले अब हवालात की हवा खाएंगे
