दिल्ली की 62 फीसदी जमीन से जमकर हो रहा भूजल दोहन, सिर्फ पांच तहसीलें सुरक्षित; भविष्य के लिए बढ़ रहा है खतरा
हर मंच पर भले ही बूंद-बूंद पानी बचाने की बात हो रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी की कई तहसीलों में बूंद-बूंद भूजल दोहन करने की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली की 34 तहसीलों में से सिर्फ पांच ही सुरक्षित और चार कम खतरे वाली हैं।
हर मंच पर भले ही बूंद-बूंद पानी बचाने की बात हो रही है, लेकिन राष्ट्रीय राजधानी की कई तहसीलों में बूंद-बूंद भूजल दोहन करने की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली की 34 तहसीलों में से सिर्फ पांच ही सुरक्षित और चार कम खतरे वाली हैं। बाकी के 25 में 12 तहसीलें भूजल दोहन के मामले में खतरे वाली व 13 अति दोहित हैं।
खतरे वाली और अति दोहित क्षेत्र का कुल भूभाग दिल्ली की करीब 62 प्रतिशत है। जल शक्ति मंत्रालय की केंद्रीय भूजल संसाधन आकलन रिपोर्ट के मुताबिक नई दिल्ली जिले की तीनों तहसीलों में भूजल दोहन का स्तर बेहद खराब है। साथ तीन जिलों की तीन-तीन तहसीलों में से दो-दो भी इसी स्थिति में हैं।
वर्ष 2023 के आकलन रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली की करीब 74 प्रतिशत भूमि से भूजल दोहन काफी हो रहा है। सिर्फ 14 प्रतिशत के आसपास जमीन में भूजल की स्थिति ठीक है। जिन जो पांच तहसीलों की करीब 330 वर्ग किमी जमीन जहां भूजल सुरक्षित हैं, उसमें दक्षिण पश्चिम, मध्य की एक-एक, उत्तर पश्चिम की दो तहसील और नजूल भूमि की एक यूनिट है।
कम खतरे वाली ये हैं जगहें
कम खतरे वाली यूनिटों की बात करें तो उत्तर की अलीपुर, उत्तर पश्चिम की सरस्वती विहार, पश्चिम की पंजाबी बाग व उत्तर पूर्वी दिल्ली सीलमपुर तहसील है। यह दिल्ली की कुल जमीन का लगभग 233 वर्ग किमी है। इसमें सबसे बड़ा भूभाग अलीपुर का है।
दक्षिण पूर्वी जिले में भूजल दोहन खतरनाक स्तर पर
राजधानी की खतरे वाली आठ जिलों की 12 तहसीलें हैं। इनमें उत्तर की माडल टाउन, दक्षिण पश्चिम की द्वारका, दक्षिण की हौज खास, मध्य की कोतवाली, पश्चिम की पटेल नगर, शहादरा की सीमापुरी, दक्षिण पूर्व की कालकाजी, डिफेंस कालोनी व सरिता विहार और पूर्व की गांधी नगर, मयूर विहार, प्रीत विहार तहसीलें शामिल हैं। इसमें पूरा दक्षिण पूर्वी जिले में भूजल दोहन खतरनाक स्तर पर है। यह पूरा क्षेत्र 103 वर्ग किलोमीटर का है। वहीं, पूर्वी जिला का क्षेत्र 31 वर्ग किमी का है। यह पूरा क्षेत्र राजधानी की 20 प्रतिशत भूमि है।
भूजल दोहन में नई दिल्ली की राह पर उत्तर पूर्वी, दक्षिण व शाहदरा
जरूरत से काफी ज्यादा भूजल दोहन के मामले में सात जिलों की 13 तहसीलें दिल्ली की स्थिति को और खतरनाक बना रही हैं। इसे रिपोर्ट में अति दोहित श्रेणी में रखा गया है। इसमें सबसे अव्वल नई दिल्ली जिला है, यहां की तीनों तहसीलों चाणक्यपुरी, वसंत विहार व दिल्ली कैंट में भूजह दोहन की यही रफ्तार रही तो भविष्य के लिए भूजल ही नहीं बचेगा। यह पूरा क्षेत्र करीब 158 वर्ग किलोमीटर का है।
इसके साथ ही उत्तर पूर्वी, दक्षिण व शाहदरा की प्रत्येक तीन तहसीलों में से दो-दो तहसीलें इसी राह पर हैं। इनमें उत्तर पूर्वी की यमुना विहार व करावल नगर, दक्षिण की मेहरौली व साकेत और शाहदरा जिले की विवेक विहार व शाहदरा तहसील शामिल है। इसके अलावा मध्य जिले की करोल बाग, उत्तरी की नरेला, दक्षिण पश्चिम की कापसहेड़ा और पश्चिम की राजौरी गार्डन तहसील भी इसी श्रेणी में हैं। यह पूरा क्षेत्र करीब 617 वर्ग किमी क्षेत्र है, जो दिल्ली की भूमि का 41 प्रतिशत हिस्सा है।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 घंटे पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 घंटे पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 3 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 4 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 5 दिन पहले
Indoreइंदौर में गरबा पंडालों में अंडर कवर एजेंट की एंट्री, लहंगा-चुन्नी और मेकअप में पहचानना मुश्किल 5 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ षष्ठम (छठा) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 6 दिन पहले
Indoreइंदौर में हुआ ‘द मैन बिहाइंड द वर्डिक्ट’; उज्ज्वल निकम बोले, “सच के साथ साहस से लड़ना भी राष्ट्रभक्ति है!” 6 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 8 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 8 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 8 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 9 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 9 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 9 दिन पहले
Indoreजनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्या पाद पूजन 11 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 20 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 20 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 21 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 21 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 22 दिन पहले
India Newsइंदौर में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा वंदन कार्यक्रम संपन्न 22 दिन पहले
Indoreइंदौर निगम के टैंकर ने B.Tech छात्रा को रौंदा, मौत:भाई घायल; हादसे के बाद भाग रहे ड्राइवर को राहगीरों ने पकड़ा 23 दिन पहले
India NewsReligious and Scientific Significance of Shradh Paksha 26 दिन पहले