तेजाजी नगर इलाके के मैदान में मिली नवजात बच्ची, स्वस्थ है

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

तेजाजी नगर इलाके में एक नवजात बच्ची को कोई खुले मैदान में फेंक गया। फिलहाल बच्ची स्वस्थ है। टीआई रवींद्र पाराशर ने बताया बुधवार दोपहर सूचना मिली थी कि कोई मरीमाता गांव के पास मैदान में एक नवजात बच्ची को फेंक गया। किसी ने उसके रोने की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दी। डायल 100 टीम के आरक्षक हेमंत दिनकर, पायलट राजेश मुजाल्दे ने बच्ची को एमटीएच अस्पताल पहुंचाया। बच्ची स्वस्थ है। टीआई के अनुसार बच्ची एक-दो दिन की है। संभवत: किसी ने गलती छिपाने या बच्ची होने पर उसे फेंका गया होगा। पुलिस केस दर्ज कर अज्ञात आरोपियों को तलाश रही है।

Exit mobile version