नीतीश कुमार के विवादित बयान पर सीएम शिवराज ने साधा निशाना।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री रहने का कोई अधिकार नहीं है।

बहन-बेटियों को जो इस तरह से बेइज्जत करने वाले व्यक्ति, मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं है।

उन्हें पद छोड़ देना चाहिए, माफी मांगने से काम नहीं चलेगा।

इंडी गठबंधन का कोई नेता या कांग्रेस इस नीतीश के बयान का कोई विरोध नहीं कर रही हैं।

- Advertisement -

ये इंडी, गठबंधन नहीं है दलदल है, अलग-अलग लोग अलग-अलग बातें कर रहे हैं, ये देश को तबाह कर देंगे।

सीएम शिवराज ने प्रियंका गांधी के वनवास वाले बयान पर कसा तंज।

प्रियंका जी ने तो इतिहास भी गलत बता दिया, कहा भगवान राम को 13 वर्ष का वनवास हुआ था।

भारत का बच्चा-बच्चा जानता है कि वनवास 14 वर्ष का हुआ था।

पहले भगवान राम का विरोध करते थे, अब राम नाम की दुषाला चुनाव के कारण ओढ़ रहें हैं।

दिग्विजय सिंह ने हार का ठीकरा अभी से ईवीएम पर फोड़ना शुरू कर दिया है

कमल नाथ मध्यप्रदेश का अपमान करते हैं, प्रदेश की साढ़े नौ करोड़ जनता का अपमान करते हैं।

Exit mobile version