रेडीमेड कर्मचारी ने किया सुसाइड:पत्नी ऊपरी मंजिल के कमरे में पहुंची तो पति को फंदे पर लटके देखा

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के रेडीमेड दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। रात में पत्नी जब कमरे में पहुंची तो उसे फंदे पर लटके देखा। शव को पोस्टमार्टम के लिये एमवाय भेजा गया है। एरोड्रम पुलिस के मुताबिक रविन्द्र(27) पुत्र राजेन्द्र सोलंकी निवासी विजयश्री नगर को उसके परिवार के लोग एमवाय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारभिंक पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि रविन्द्र को उसकी पत्नी ने फंदे पर लटके देखा। इसके बाद ससुर को आवाज लगाई। रविन्द्र सभी के साथ बैठा उसके बाद उठकर उपर कमरे में चला गया। वह एक रेडीमेंड कपड़ो की दुकान पर काम करता है। रविन्द्र की तीन साल पहले ही शादी हुई है। शादी के बाद बेटा हुआ। जिसकी मौत हो गई। परिवार में एक बड़ा भाई है। सुसाइड के पीछे की वजह को लेकर पुलिस जांच करने की बात कर रही है।

Exit mobile version