डेकारेशन का काम करने वाले नाबालिग ने फांसी लगाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के हीरानगर में रहने वाले एक 17 साल के नाबालिग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मृतक का नाम कृष्णा पुत्र दीपक शर्मा है। वह डेकोरेशन का काम करता था। परिवार में पिता देवास नाके पर चाय नाश्ते की दुकान लगाते हैं। वहीं परिवार में उसकी मां और एक छोटा भाई भी है। तीनों शनिवार को अपने रिश्तेदार के यहां गए हुए थे। इस दौरान कृष्णा घर पर अकेला था। शाम करीब साढ़े सात बजे तीनों घर आए तो कृष्णा को फंदे पर लटके देखा। रिश्तेदारों के मुताबिक कृष्णा के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Exit mobile version