ज्यादा ब्याज दिलवाने की स्कीम का झांसा देकर ठग ने ढाई लाख रुपए की लगा दी चपत

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एक व्यक्ति को अफसर के वेश में एक ठग बैंक में मिल गया बैंक से ज्यादा ब्याज दिलवाने का झांसा देकर वह ढाई लाख रुपए की चपत लगाकर भाग निकला लंबी जांच के बाद अब केस दर्ज हुआ है मामला सराफा थाना क्षेत्र का है वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार फरियादी जितेंद्र श्रीवास्तव निवासी कमला नेहरू कॉलोनी की शिकायत पर आरोपी पीयूष चौरसिया के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है घटना करीब 3 साल पुरानी है राजवाड़ा पर स्थित एसबीआई बैंक में वारदात हुई थी फरियादी ने पुलिस को बताया ने कि वह बैंक में पैसा जमा करने पहुंचे था आरोपी वहीं पर उन्हें मिला उसने बैंक की अलग अलग स्कीम बताई और झांसा दिया कि वह ज्यादा ब्याज दिलवा देगा फरियादी जितेंद्र श्रीवास्तव उनकी बातों में आ गए आरोपी पीयूष ने उनसे ढाई लाख रुपए लिए और फरार हो गया फरियादी ने मामले की शिकायत कई जगह की अब जाकर केस दर्ज हुआ है

Exit mobile version