इंदौर शहर में लगातार मारपीट के मामले रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं ऐसा ही एक मामला इंदौर से जूनी इंदौर थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिसे अस्पतालों में भर्ती कराया गया
दरअसल पूरा मामला इंदौर के जूनि इंदौर इलाके का है दो गुंडों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष हो गया खूनी संघर्ष में दोनों बदमाश घायल हुए हैं वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है वहीं वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार फरियादी सागर ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राजेश उर्फ गौरी और उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले की धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है
वही पुलिस ने दूसरे पक्ष से राजेश की शिकायत पर आरोपी सागर अमन और अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट और विभिन्न धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है पुलिस का कहना है कि यह दोनों अपराधिक तत्वों के लोग है दोनों पक्षों पर विभिन्न धाराओं में थानों पर प्रकरण दर्ज है यह दोनों बदमाश अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए एक दूसरे के साथ लगातार मारपीट करते रहते हैं पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है
