सिंहासा गांव में एक अनोखा मामला चोरों ने तीन भैंसों को चोरी कर देवास मंडी में बेचा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सिंहासा गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है जिसमे घर के बाहर बंधी हुई तीन भैंस चोर चोरी कर के ले गए वही पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमे चोर एक पिकअप वाहन में भैंसों को भरकर ले जा रहे है

दरसअल पूरी घटना इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के सिंहन्सा गांव की है जहाँ चोरों ने एक मकान के बाहर बंदी हुई तीन भैंसों को पिकअप वाहन में भर कर देवास की मंडी में ले जाकर बेच दिया वही पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें चोरों द्वारा पिकअप वाहन में तीनों भैंसों को भर कर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे है वही पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे से गाड़ी नम्बर से गाड़ी मालिक की पहचान कर विशाल नाम के व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो विशाल ने एक व्यक्ति पप्पू का नाम और बताया जिसकी तलाश में पुलिस ने सिंहासा के पास विश्नोदा गांव का होना बताया जा रहा है जिसके लिए पुलिस की एक टीम रवाना कर दी गई है वही आरोपीयो ने देवास में जिसको भैंसे बेची है पुलिस उनसे पूछताछ करने के बाद आरोपी बना सकती है

Exit mobile version