इंदौर शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक विवाद में नया मामला सामने आया है इसमें जो पुलिस द्वारा फरियादी बनाया गया था उसे यह आरोपी बनाया गया है पुलिस नें तफिश के आधार पर इस मामले मे फेरबदल कर दोबारा पुलिस नें 307 एवं अन्य धाराओं मे प्रकरण दर्ज किया है।
दरसल पिछले दिनों चंदन नगर थाना क्षेत्र के खीजरा कॉलोनी में पड़ोसी के घर में मुर्गा घुसने कि बात पर दो पड़ोसियों मे जमकर विवाद हुआ था जिसमें पडोसी इमरान नें दूसरे पड़ोसी जावेद पर डंडे से हमला कर घायल कर दीया था वही फरयादी नें आरोपी पर ब्लेड और चाकू से जानलेवा हमला करने का भी प्रकरण दर्ज कराया था।
पुलिस द्वारा अपने ऊपर लगाए गए धारा 307 के प्रकरण का विरोध करते हुए जावेद नें बताया कि मेरे ऊपर लगाया गया जानलेवा का प्रकरण झूठा है और घटना का जो समय एफआईआर मे दर्ज किया गया है उस वक्त मे थाने पर मौजूद था और पुलिस को बयान दे रहा था इसी बात से पुलिस नें छानबीन शुरू कि और पूर्व फरयादी इमरान से सख़्ती से पूछताछ कि तो इसने कबूल किया कि उसने झूठा आरोप लगाया था हालांकि पुलिस नें अपने प्रकरण मे फेर बदल कर नया प्रकरण जावेद कि और से इमरान के खिलाफ धारा 307 मे प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
