ब्रांडेड कंपनी के नाम पर पैकिंग कर बेच रहे थे डुप्लीकेट इलेक्ट्रिक वायर और अन्य माल

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऐसे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो ब्रांडेड कंपनी के नाम का उपयोग कर उसमें नकली माल भरकर मार्केट में बेच रहे थे पकड़े गए दो आरोपियों से पुलिस ने लाखों रुपए का नकली इलेक्ट्रिक वायर और अन्य माल बरामद किया है

जानकारी देते हुए डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल ने बताया कि उन्हें कंपनी द्वारा शिकायत की गई थी कि उनके नाम का इस्तेमाल कर नकली माल बाजार में बेचा जा रहा है जिसके आधार पर पुलिस ने लसूडिया क्षेत्र में स्थित एक गोदाम में दबिश दी जहां क्राइम ब्रांच को बड़ी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नाम के नकली इलेक्ट्रिक वायर व अन्य इलेक्ट्रिक माल पुलिस को मिला है डीसीपी के मुताबिक मौके से दो आरोपी नरेंद्र और जगदीश नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसे बड़ी मात्रा में नकली माल बरामद किया गया है डीसीपी ने बताया कि यह इतना घातक है कि अगर इसका उसे किया जाए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है पकड़े गए आरोपी नकली माल दिल्ली से लाना बता रहे हैं और इंदौर में लाकर इसमें ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट में पैक कर इसे मार्केट में खपा रहे थे पकड़े गए आरोपियों पर कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है

Exit mobile version