गांधीनगर थाना क्षेत्र में सुने घर को बनाया निशाना नगदी सहित सोने चांदी के जेवर लेकर चोर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी की वारदात सामने आई है जहां अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर सोने के जेवर और नगदी रुपए लेकर फरार हो गए फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है

मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र के अरिहंत नगर का है जहां विजेंद्र शर्मा नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके भाई अपने परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए हैं घर पर ताला लगा हुआ था उसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में रखें नगदी रुपए और सोने के जेवर चुराकर फरार हो गया फरियादी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं उसका भाई जब लौट कर आएगा तो और भी चोरी हुए समान की लिस्ट प्रस्तुत करने की बात कही गई है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

Exit mobile version