देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 4 बार पढ़ी गई

गेहूं के दाम को लेकर इंदौर की लक्ष्मीबाई मंडी में किसानों का फिर हंगामा

गेहूं के दामों को लेकर इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में मंगलवार दोपहर एक बार फिर हंगामा हो गया। आधे दिन का व्यापार होने के बाद कुछ किसानों ने उपज के कम दाम मिलने की शिकायत की।

Abhishek Raghuvanshi5 अप्रैल 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

गेहूं के दामों को लेकर इंदौर की लक्ष्मीबाई अनाज मंडी में मंगलवार दोपहर एक बार फिर हंगामा हो गया। आधे दिन का व्यापार होने के बाद कुछ किसानों ने उपज के कम दाम मिलने की शिकायत की। किसान और किसान नेताओं ने मांग रखी कि मंडी में भी गेहूं की नीलामी समर्थन मूल्य से नीचे पर नहीं होना चाहिए। दोपहर होते-होते कुछ किसान मंडी के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए और एमआर-5 पर जाम लगा दिया।\

किसान मांग कर रहे थे कि मंडी में गेहूं न्यूनतम समर्थन मूल्य 2115 रुपये से कम में नहीं खरीदा जाए। व्यापारी इसी दाम से बोली शुरू करें। किसानों के समर्थन में कांग्रेस नेता भी पहुंच गए। मंडी सचिव व अन्य अधिकारी भी आ गए। चर्चा के लिए मंडी के व्यापारी प्रतिनिधियों को भी बुलाया। किसानों और व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ मंडी अधिकारी विवाद का हल निकालने में जुटे रहे।

व्यापारियों का कहना- अनुचित दबाव बना रहे
व्यापारियों ने कहा कि हम पर अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। हल्की क्वालिटी के पानी लगा गेहूं जो खुद सरकार भी समर्थन मूल्य पर हो रही सरकारी खरीदी में लेने से इनकार कर रही है, उसे व्यापारियों को ऊंचे दाम पर लेने के लिए कैसे कहा जा सकता है। व्यापारी तो गेहूं 2000 रुपये से लेकर 2900 रुपये प्रति क्विंटल में भी खरीद रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता वाला गेहूं जो आगे अच्छे दाम पर बिकेगा, उसकी कीमत ज्यादा दी जा रही है। ऐसा है तो प्रशासन को कह देना चाहिए कि अच्छी क्वालिटी के गेहूं भी 2115 रुपये पर किसान बेच दे।

गेहूं से निर्यात प्रतिबंध हटाएं
व्यापारियों ने कहा कि सरकार ने खुद एफएक्यू क्वालिटी का पैमाना अपने लिए तय कर दिया है। गेहूं की कीमतें ऊपर ले जानी हैं तो निर्यात प्रतिबंध हटा देना चाहिए। निर्यात होगा तो हर तरह का गेहूं 2300 रुपये से ऊपर बिकेगा। एक घंटे चली चर्चा के बाद मंडी में व्यापार फिर शुरू हो सका।

एफएक्यू खरीदेंगे
व्यापारियों ने सहमति दी है कि एफएक्यू गुणवत्ता वाला गेहूं समर्थन मूल्य से ज्यादा में ही खरीदा जाएगा। जिस किसान को गेहूं के दाम उचित नहीं लगते हैं, उसे नीलामी के बाद भी अपनी उपज वापस ले जाने की छूट रहेगी।

नरेश परमार, मंडी सचिव
2900 तक खरीद रहे हैं
अच्छी क्वालिटी का गेहूं मंगलवार को भी 2900 रुपये के दाम पर खरीदा। खराब गेहूं जो खुद सरकार नहीं खरीद रही, उसे व्यापारियों को ऊंची कीमत देकर खरीदने का दबाव नहीं बनाया जा सकता। किसान पर उपज बेचने की जबरदस्ती नहीं है। बेहतर है सरकार को हर तरह का गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदना चाहिए।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले
↑