गुरूवार को इंदौर सहित देशभर में राम नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया,, नवमी पर हंसदास मठ और भूनवेश्वरी मन्दिर दुर्गा नगर मरिमाता पर दुर्गा सप्तशती पाठ सम्पन्न हुए,,,,
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार मनाया जाता है। रामनवमी के पर्व को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम का जन्म हुआ था। जिसकी वजह से हर वर्ष चैत्र माह की नवमी तिथि पर भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है।
