देश की बात, आपके शहर से
TimeNewsIndore
इंदौर 0 बार पढ़ी गई

किस ओर जा रहा इंदौर, दर्जन भर बस्तियों में हर दूसरा व्यक्ति नशे के चपेट में

कई क्षेत्रों में मादक पदार्थों के आठ-आठ ठीए।

Abhishek Raghuvanshi26 जून 2023 · 1 मिनट पढ़ें
इस खबर को अपनों तक पहुंचाएं

कई क्षेत्रों में मादक पदार्थों के आठ-आठ ठीए। एनजीओ इवा वेलफेयर आर्गेनाइजेशन के सर्वे में सामने आया इंदौर का सच
शहर में मादक पदार्थों का उपयोग करने वालों पर नकेल कसने में पलिस आयुक्त प्रणाली कारगर कार्रवाई करने में अब तक सफल नहीं हुई है। एनजीओ इवा वेलफेयर आर्गेनाइजेशन द्वारा किए गए भौतिक और आनलाइन सर्वे में पाया गया है कि कई बस्तियों में मादक पदार्थों की उपलब्धता के लिए आठ-आठ ठीए तक हैं। सर्वे में सम्मिलित 55 प्रतिशत लोगों ने स्वीकार किया कि वे दिन में पांच बार तक नशा करते हैं। पुलिस आयुक्त भी स्वीकार करते हैं कि लूट के कई मामलों में आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वे नशे की लत के कारण उन्होंने वारदात की। इस दिशा में समय रहते पूरी तरह अंकुश लगाने की आवश्यकता है।
अलग-अलग आयु वर्ग के 100-100 लोगों से एनजीओ के सदस्यों ने सवाल पूछे

शहर की बस्तियों में रहने वाला 20 से 50 आयु वर्ग का हर दूसरा व्यक्ति नशे की गिरफ्त में है। बस्तियों में शराब से लेकर गांजा, स्मैक, चरस और एमडीएमए का सेवन हो रहा है। यह खुलासा एक एनजीओ द्वारा किए गए सर्वे में सामने आया है। हैरानी की बात है कि नशा करने वालों में महिलाएं भी शामिल हैं। इनमें भी 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं सबसे ज्यादा हैं।

दूसरे क्रम पर 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं शामिल हैं। नशा करने वालों में से 53 प्रतिशत लोगों ने स्वीकारा कि नशे की वजह से उनके जीवन नष्ट हो रहा है, वहीं 57 प्रतिशत ने माना कि नशे की वजह से उनका कार्यक्षमता प्रभावित हुई है।

ऐसे किया सर्वे
एनजीओ ने यह सर्वे फरवरी 2019 से अगस्त 2022 के बीच किया था। शहर की अलग-अलग निचली बस्तियों में किए इस सर्वे के लिए अलग-अलग आयु वर्ग के 100-100 लोगों से एनजीओ के सदस्यों ने सवाल पूछे। इसके अलावा आनलाइन भी जवाब बुलाए गए थे। एनजीओ संचालिका भारती मंडोले ने पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है।
57% ने माना- नशे की वजह से उनका कार्यक्षमता प्रभावित हुई
55% लोगों ने माना- वे दिन में पांच बार तक करते हैं नशा

नशा करने वालों में…
सबसे ज्यादा : 20 से 35 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं
दूसरे क्रम पर : 35 से 45 वर्ष आयु वर्ग की महिलाएं
ये नशा : शराब, गांजा, स्मैक, चरस और एमडीएमए का सेवन कर रहे

यह बात सामने आई सर्वे में
-20 वर्ष से कम आयु के और 50 से 60 आयु वर्ग के 30 प्रतिशत व्यक्ति किसी न किसी तरह का नशा करते हैं।
-20 से 50 आयु वर्ग के 63 प्रतिशत व्यक्ति नशे का सेवन करते पाए गए, इसमें मादक पदार्थों के साथ शराब भी शामिल है।
-60% से ज्यादा लोगों को शराब की लत है।

घर पर नशे का सेवन करने वाले कम
सर्वे यह बात भी सामने आई है कि घर पर नशे का सेवन करने वालों का प्रतिशत सबसे कम है। सिर्फ दो प्रतिशत लोग ही घर में बैठकर नशा करते हैं। 64 प्रतिशत लोग खुले में नशा करते हैं जबकि सिर्फ 34 प्रतिशत लोग ही दुकान में नशा करते हैं। इसमें एक बड़ा वर्ग यानी करीब 55 प्रतिशत लोग दिन में पांच बार तक नशा करते हैं। 45 प्रतिशत लोग एक या दो बार नशा करते हैं।

बेरोजगारी और मानसिक तनाव भी है कारण
सर्वे में अलग-अलग बस्तियों में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों से जब नशे की वजह पूछी गई तो तीन कारण प्रमुखता से निकलकर सामने आई। इनमें मानसिक तनाव, दोस्तों की संगत और बेरोजगारी प्रमुख थी। रिपोर्ट में बताया है…
56% लोग दोस्तों के साथ रहकर नशा करते हैं।
17% बेरोजगारी के कारण नशा करते हैं।
27% लोग मानसिक तनाव के कारण नशा करते हैं

कौन-कौन से नशे का सेवन
42% लोग शराब पीते हैं
38% लोग गांजा पीते हैं
20% लोग अफीम लेते हैं

बस्तियों में आसानी से मिल रहा नशा
चौंकाने वाली बात यह है कि नशा करने वालों में से 89 प्रतिशत लोगों ने माना कि बस्तियों में 5 से ज्यादा ऐसी जगह हैं जहां नशीली चीजें आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। कुछ बस्तियों में इस तरह 8-8 दुकानें होने की बात भी सामने आई।

नशे के लिए भी लूटते हैं
पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर के मुताबिक निचली बस्तियों में युवा नशे के शिकार हैं। हाल ही में हुई लूट की घटनाओं में भी आरोपितों ने मादक पदार्थों के लिए वारदात करना स्वीकारा है।

ePaper
आज का अंक28 Sep to 4 Oct

28 सितंबर, सोमवार

ePaper पढ़ें
Abhishek Raghuvanshi
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पणIndoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 9 घंटे पहलेवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजितIndoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 9 घंटे पहलेअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 1 दिन पहलेइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कारIndoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 1 दिन पहलेइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटरIndoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 1 दिन पहलेनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजनIndoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 5 दिन पहले“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब..Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 5 दिन पहलेबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजनIndoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 7 दिन पहले
मध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेशIndoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 8 दिन पहलेभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्राIndoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 8 दिन पहलेइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजितIndoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 9 दिन पहलेछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए  एक और बड़ा एक्शनIndoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 9 दिन पहलेकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेजBhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 9 दिन पहलेकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिलIndia Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 9 दिन पहलेमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादवIndoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 11 दिन पहलेकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाईIndoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 11 दिन पहले
26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथाIndia News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 15 दिन पहलेविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौरIndoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 19 दिन पहलेविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आजIndoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 21 दिन पहलेगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रमIndoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 21 दिन पहलेड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाईIndoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 21 दिन पहलेसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियानIndoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 23 दिन पहलेआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भरIndoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 23 दिन पहलेअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षणIndoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 23 दिन पहले
↑