
बस में बैठी बच्ची को लगी चोट। मामले में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। सिटी बस में सवार कर रहे दो युवकों से कंडक्टर ने किराये के पैसे मांगे तो गुस्से में बदमाशों ने बस पर पत्थर फेंककर उसका कांच फोड़ दिया। फरियादी ने बताया कि मैं सिटी बस क्रमांक MP09PA0115 में कन्डेक्टरी करता हूं। बस में बैठने का किराया तो देने पड़ेंगे इसी बात को लेकर दुर्गेश व प्रदीप दोनों मुझे अपशब्द बोलने लगे।
विरोध किया तो दोनों ने पत्थर उठाकर बस में मारा जिससे बस के कांच फुटकर नकुसान हुआ। साथ ही बस में बैठी स्कूल की लड़की को चोट लगी, बच्ची का नाम पूछा तो उसने नाम दामिनी केथवास पिता नीरज केथवास का होना बताया। मामले में आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
