कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने दिव्यांग परिवार को दिया नया आशियाना
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक किया सकारात्मक निराकरण. प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने जनसुनवाई में आवेदकों की समस्याओं का सहानुभूतिपूर्वक किया सकारात्मक निराकरण.
प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अपर कलेक्टर श्री अभय बेड़ेकर, श्री अजयदेव शर्मा तथा श्रीमती सपना लोवंशी सहित अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनका सहानुभूतिपूर्वक सकारात्मक निराकरण किया। जनसुनवाई में आज कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने एक दिव्यांग परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान स्वीकृत किया। वहीं दूसरी और उन्होंने विद्यार्थियों को फीस के लिये सहायता भी प्रदान की।
जनसुनवाई में आज कुम्हारखाड़ी निवासी दिव्यांग नितेश मेहरा अपनी समस्या लेकर कलेक्टर के समक्ष आये। इन्होंने बताया कि मैं दिव्यांग हूँ और चलने फिरने में असमर्थ हूँ। रोजगार का कोई स्थाई जरिया भी नहीं है। मैं तथा मेरी पत्नि छोटा-मोटा कार्य कर परिवार का गुजर-बसर कर रहे है। मैं किराये के मकान में परिवार सहित रहता हूँ। किराया भरने में दिक्कत आती है। मकान मालिक भी परेशान करते रहते है। दिव्यांग होने के कारण बार-बार मकान बदलना संभव नहीं हो पाता है। अगर मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मकान मिल जायेगा, तो मेरा स्थाई ठिकाना हो जायेगा और मैं इस मकान की किश्त भरता रहूंगा। कलेक्टर ने इनकी बात को गंभीरता से सुनकर नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कनाड़िया स्थित प्रधानमंत्री आवास संकुल में इन्हें फ्लेट आवंटित किया जाये। शुरूवाती राशि और अन्य औपचारिकताओं के लिये रेडक्रास से 60 हजार रूपये की मंजूरी भी दी गई। ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण कर इन्हें शीघ्र आवास उपलब्ध कराया जायेगा।
इसी तरह एक कोचिंग क्लास में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले कुछ बच्चे कलेक्टर से मिले। उन्होंने अपनी समस्यां रखते हुये बताया कि हम पांच-छ: बच्चों ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिये लगभग साढ़े 4- पांच लाख रूपये जमा किये। कुछ महिने की पढ़ाई हुई थी कि इन्होंने कोचिंग क्लास बंद कर दी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने तुरंत की कोचिंग क्लास संचालक को फोन लगाया और निर्देश दिये कि इन बच्चों की फीस वापस कर दी जाये। फीस वापस नहीं करने पर कार्रवाई की जायेगी। इसी तरह एक मैधावी छात्रा की फीस जमा करने के लिये रेडक्रस से 20 हजार रूपये की आर्थिक मदद स्वीकृत की गई। जनसुनवाई में अन्य आवेदकों की समस्याओं का यथोचित निराकरण किया गया।
JansamparkMP
indore
jansunwai
CM Madhya Pradesh

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 1 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 1 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 2 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 2 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 6 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 6 दिन पहले
Indoreबेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ संकल्प के साथ सप्तम (सातवां) दिवस पर कन्याओं का पाद पूजन 8 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 9 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 9 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 10 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 10 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 10 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 10 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 12 दिन पहले
Indoreकलेक्टर कार्यालय में सम्पन्न हुई जनसुनवाई 12 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 16 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 20 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 22 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 22 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 22 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 24 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 24 दिन पहले
Indoreअल्प वर्षा की स्थिति में रबी फसलों के लिए आकस्मिक कार्ययोजना पर मैदानी अमले को दिया गया प्रशिक्षण 24 दिन पहले