इंदौर बाणगंगा पुलिस ने एक कंपनी मालिक की शिकायत पर उसके कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने कंपनी के 15 लाख रुपए अपनी पत्नी के खाते में जमा कर दिए। फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल बाणगंगा पुलिस ने डीपीटी कंपनी के डायरेक्टर सिद्धार्थ नागर की शिकायत पर कंपनी के कर्मचारी मधुकर बुनकर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फरियादी द्वारा बताया गया कि उसके कर्मचारी मधुकर बुनकर द्वारा कंपनी के 15 लाख रुपए अपनी पत्नी के खाते में अवैधानिक रूप से जमा कर दिए गए थे, जिसकी जानकारी मिलने के बाद धोखाधड़ी का खुलासा हुआ, फिलहाल मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। वहीं अब पुलिस आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करेंगी।
