एरोड्रम पुलिस ने क्षेत्र में तलवार लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम पुलिस ने क्षेत्र में तलवार लेकर घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा था उससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया इसके पास एक तलवार भी बरामद हुई है पकड़े गए आरोपी पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है यहां पुलिस को सूचना मिली थी कि एक आरोपी तलवार लेकर गरीब नवाज कॉलोनी के पीछे मैदान में घूम रहा है जो किसी वारदात को अंजाम देने वाला है सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया जिसकी तलाशी में उसके पास से एक धारदार तलवार मिली पकड़े गए आरोपी का नाम नूर मोहम्मद है जिस पर पूर्व में कई मामले दर्ज हैं फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उस पर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version