इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात सामने आई है जहां चोरों द्वारा एक निर्माणधींन मंदिर को निशाना बनाकर वहां रखे बर्तन साउंड सिस्टम और अन्य सामान ले उड़े फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीबाई काकड़ कॉलोनी का है जहां पर एक मंदिर का निर्माण हो रहा है जहां देर रात अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए पुलिस के मुताबिक चोरों द्वारा वहां रखे पीतल के बर्तन साउंड सिस्टम और एलईडी टीवी पर हाथ साफ कर फरार हुए हैं फरियादी गणेश विश्वकर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है और अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।
