इंदौर मैं भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में पांच दिवसीय टेस्ट मैच को लेकर पुलिस द्वारा तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है 4 स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था से लेकर खिलाड़ियों के आने जाने वाले मार्गो पर सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी तरह की कोई घटना दुर्घटना घटित ना हो सके….।
इंदौर अब मेट्रो सिटी की गिनती में सोमवार होता हुआ नजर आ रहा है और इसी के तहत इंदौर में कई तरह के कार्यक्रम से लेकर नेशनल इंटरनेशनल आयोजित किए जा रहे हैं इसी तारतम्य में शहर के होलकर स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच दिवसीय टेस्ट मैच का आयोजन किया जा रहा है यह मैच 1 मार्च से लेकर 5 मार्च तक आयोजित किया जाएगा मैच से पहले ही क्रिकेट के तमाम खिलाड़ी शहर में पहुंच चुके हैं और होलकर स्टेडियम में प्रैक्टिस भी की जा रही है तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था की बात की जाए तो इंदौर के क्राइम ब्रांच एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजेश हिंगणकर द्वारा बताया गया कि खिलाड़ियों के आने से जानने तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है तो वहीं मैच के दौरान किसी भी तरह की यातायात व्यवस्था खराब ना हो इसके लिए मैच में आने वाले दर्शकों के लिए कई स्थानों पर पार्किंग व्यवस्था की गई है जिनमें मुख्य रूप से घंटाघर चौराहे से आने वाले वाहनों के लिए विवेकानंद स्कूल मैं पार्किंग की व्यवस्था की गई है तो वही बाल विनय मंदिर और जी एसआईटीएस में भी पार्किंग की व्यवस्था की गई है सुरक्षा को लेकर तमाम सीसीटीवी फुटेज के साथ ड्रोन कैमरे से मैच के आसपास के क्षेत्र को कवर किया जाएगा और जो निजी सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उन्हें भी पुलिस द्वारा कंट्रोल रूम से जोड़ा गया है ताकि उनका भी उपयोग सुरक्षा व्यवस्था में हो सके
