इंदौर में विकास के लिए अनूठी पहल,नगर निगम द्वारा जारी ग्रीन बाँड्स में निवेश के लिये आगे आने लगे परमार्थिक ट्रस्ट
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इंदौर की दो ट्रस्टों को ग्रीन बाँड्स में निवेश करने की दी अनुमति इंदौर में विकास के लिए अनूठी पहल की जा रही है।
- कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इंदौर की दो ट्रस्टों को ग्रीन बाँड्स में निवेश करने की दी अनुमति
इंदौर में विकास के लिए अनूठी पहल की जा रही है। नगर निगम द्वारा जारी ग्रीन बॉड्स में निवेश के लिये अब पंजीकृत ट्रस्ट और सामाजिक संस्थाएं भी आगे आने लगी हैं। इंदौर के दो ट्रस्टों मुरलीधर किशन गोपाल परमार्थिक ट्रस्ट और श्री रामानुज कोट ट्रस्ट को कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने ग्रीन बाँड्स में निवेश करने की अनुमति प्रदान की है। यह अनुमति उक्त ट्रस्टों द्वारा नगर निगम इंदौर के ग्रीन बाँड्स को क्रय करने की अनुमति मांगने पर कलेक्टर द्वारा दी गई है। इससे अब और भी ट्रस्ट तथा संस्थाएं निवेश करने के लिये आगे आ सकेंगी।
कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार आवेदक मुरलीधर किशन गोपाल परमार्थिक ट्रस्ट तथा श्री रामानुज कोट ट्रस्ट को पंजीयक लोक न्यास, जूनी इंदौर द्वारा विधिवत निर्धारित शर्तों के अधीन ग्रीन बाँड्स को क्रय करने की अनुमति जारी की गई है।
जारी अनुमति अनुसार आवेदकों को पृथक से मध्यप्रदेश लोक न्यास अधिनियम 1951 की धारा-13″ लोक न्यास राशि का विनियोग-न्यास के दिन-प्रतिदिन लगने वाले व्यय हेतु अपेक्षित राशि के सिवाय लोक न्यास से संबंधित सभी राशियों को अनुसूचित बैंक अथवा पोस्ट ऑफिस, बचत बैंक, अथवा सहकारी समिति अधिनियम 1912 (1912 का 2) के अधीन रजिस्ट्रीकृत किसी बैंक में अथवा पंजीयक के अनुमोदन से किसी बैंकर अथवा बैंकर के रूप में कार्यरत व्यक्ति के पास जिनमें सुरक्षित अभिरक्षा और मांग पर इस प्रकार जमा राशि के पुनर्भुगतान की प्रतिभूति दे दी हो, जैसी की पंजीयक प्रत्येक मामले में समुचित समझे, रखी जाएगी। परन्तु पंजीयक सामान्य या विशेष आदेश द्वारा किसी लोक न्यास के न्यासी अथवा ऐसे लोक न्यास के वर्ग को किसी अन्य रीति से धन विनियोजित किए जाने की अनुमति दे सकेगा।
ग्रीन बाँड्स नगर निगम इंदौर द्वारा जारी किया गया है। ग्रीन बाँड्स जो कि “पब्लिक इश्यू” है एवं इण्डिया रेटिंग द्वारा AA+ रेट किया गया है, इसी तरह CARE RATING द्वारा AA रेट किया गया है। ग्रीन बाँड्स के पब्लिक इश्यू के माध्यम से इंदौर नगर निगम 60 मेगा वाट केप्टिव सोलर प्लांट जलूद में लगाना प्रस्तावित किया गया है।
यह ग्रीन बाँड्स देश का प्रथम ग्रीन बाँड्स है जो पब्लिक इश्यू के माध्यम से किसी नगरीय निकाय द्वारा जारी किया गया है। यह ग्रीन बाँड्स इंदौर शहर को देश का पहला कार्बन न्यूट्रल शहर बनाने में महत्वपूर्ण कदम है। सामाजिक संस्थाओं द्वारा नियमानुसार ग्रीन बाँड्स में निवेश किया जाता है तो केन्द्रीय एवं राज्य सरकार को ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में सहयोग होगा।
निर्धारित शर्तों के तहत आवेदक मुरलीधर किशनगोपाल परमार्थिक ट्रस्ट तथा श्री रामानुज कोट ट्रस्ट वर्तमान ट्रस्टीयों की सर्वसम्मति एवं ठहराव प्रस्ताव पारित किए जाने के उपरान्त ही ग्रीन बाँड्स में निवेश कर सकेगें। बाँड्स में निवेश से प्राप्त होने वाले आय-लाभ को पूर्ण रूप से ट्रस्ट के उद्देश्यों की पूर्ति के लिए ही उपयोग करेगें। ठहराव प्रस्ताव के समय यह विशेष रूप से ध्यान रखा जायेगा कि ग्रीन बाँड्स में उतनी ही राशि का निवेश किया जाये, जिससे कि न्यास में दिन-प्रतिदिन लगने वाले व्यय एवं उद्देश्यों की पूर्ति पर प्रतिकूल प्रभाव ना पडे। बाँड्स में निवेश से प्राप्त होने वाले वाली आय-लाभ को प्रत्येक वर्ष की आडिट रिपोर्ट में उल्लेख करना अनिवार्य होगा। ट्रस्ट से संबंधित लेखा जोखा पंजीयक कार्यालय अनुभाग जूनी में अनिवार्य रूप से प्रस्तुत करना होगा। शर्तों के उल्लंघन पर अनुमति स्वमेव ही निरस्त मानी जायेगी।

28 सितंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 2 दिन पहले
Indoreवृंदावन ग्राम योजना के अंतर्गत गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना होगी आयोजित 2 दिन पहले
Indoreअटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में कन्या पूजन और कन्या भोज कार्यक्रम, बालिकाओं को बांटे पुरस्कार 3 दिन पहले
Indoreइंदौर में युवाओं को मिलेगी मुफ्त कोचिंग, शुरू होगा नमो कोचिंग सेंटर 3 दिन पहले
Indoreनवरात्रि में बाबा बाल हनुमान सेवा समिति का भव्य कन्या पाद पूजन का आयोजन 7 दिन पहले
Indore“विशाल चुनरी यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब.. 7 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 10 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 10 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 10 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 11 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 11 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 11 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 11 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 दिन पहले
Indoreइंदौर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा, दोस्त ने ही घर से चुराया करीब डेढ़ करोड़ रुपये का सोना 16 दिन पहले
India News26/11 के बाद न्याय की ऐतिहासिक लड़ाई के सूत्रधार उज्ज्वल निकम इंदौर में साझा करेंगे अपनी संघर्षगाथा 17 दिन पहले
Indoreविदेश यात्रा से लौटते ही बिजासन पहुंचे महापौर 21 दिन पहले
Indoreविश्व जागृति मिशन इंदौर मंडल द्वारा माता-पिता एवं वरिष्ठजनों का सम्मान आज 23 दिन पहले
Indoreगांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर आयोजित हुए सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम 23 दिन पहले
Indoreड्राई डे को लेकर अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई 23 दिन पहले
Indoreसेवा संकल्प अभियान के तहत निगम मुख्यालय में चला विशेष स्वच्छता अभियान 25 दिन पहले
Indoreआजीविका समूह से बदली श्रीमती अनीता चौहान की जिंदगी, सिलाई से बनीं आत्मनिर्भर 25 दिन पहले