इंदौर में पचास से ज्यादा दंगे रोके, ड्रग्स पैडलर पकड़े, अब भोपाल के पुलिस आयुक्त बने हरिनारायणाचारी मिश्र
2003 बैच के आइपीएस हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर में एसएसपी, डीआइजी, आइजी और पुलिस आयुक्त रहे हैं। यूं तो इंदौर अमन पसंद शहर है, लेकिन यहां हर प्रकार के अपराध घटित होते हैं।
2003 बैच के आइपीएस हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर में एसएसपी, डीआइजी, आइजी और पुलिस आयुक्त रहे हैं।
यूं तो इंदौर अमन पसंद शहर है, लेकिन यहां हर प्रकार के अपराध घटित होते हैं। सूचना पर तुरंत एक्शन लिया जाए तो बड़ी से बड़ी घटना टाली जा सकती है। हमने पिछले डेढ़ साल में पचास से ज्यादा दंगे रोके हैं, जिनकी चर्चा भी नहीं होने दी। हेल्प लाइन शुरू की और ड्रग्स पैडलरों को पकड़ कर जेल भेजा।
2003 बैच के आइपीएस हरिनारायणाचारी मिश्र इंदौर में एसएसपी, डीआइजी, आइजी और पुलिस आयुक्त रहे हैं। शासन ने उन्हें अब भोपाल पुलिस आयुक्त बनाया है। उनके स्थान पर भोपाल पुलिस आयुक्त मकरंद देऊस्कर को भेजा गया है। देऊस्कर 1997 बैच के आइपीएस है और पूर्वी क्षेत्र के एसपी भी रह चुके हैं। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के पसंदीदा अफसरों में शामिल मिश्र ने आयुक्त प्रणाली को स्थापित किया। इंटेलिजेंस विंग को मजबूती दी।
मिश्र के मुताबिक कई मौके आए, जब शहर में सांप्रदायिक तनाव और दंगे की साजिश हुई, लेकिन हमने पूर्व सूचना पर तुरंत एक्शन लिया और बड़ी घटनाओं को आसानी से टाल दिया। खजराना के कुछ असामाजिक तत्व हिंदूवादियों की रैली में गोलियां चलाना चाहते थे। पुलिस ने आसूचना का इस्तेमाल किया और तीन आरोपितों को पकड़ लिया। इनके तार पाकिस्तानी ग्रुप से जुड़े थे और बड़ी घटना की साजिश कर रहे थे।
खरगोन दंगे के दौरान भी शहर को सुलगाने की साजिश हुई, लेकिन हमने इंटरनेट मीडिया की मानीटरिंग कर मंसूबों को नाकाम कर दिया। मिश्र के मुताबिक शहर के नागरिक सभ्य है। उनके द्वारा दी जाने वाली सूचना पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करें तो सफलता मिल जाती है। हमने विभाग में नवाचार किए जो आगे काम आते रहेंगे। नार्को हेल्प लाइन की शुरुआत की, जिससे गली मोहल्लों में ड्रग्स बेचने वालों की सूचना आने लगी।
संजीवनी हेल्पलाइन के माध्यम से आत्महत्या की सैकड़ों घटनाओं को टाला गया। साइबर हेल्पलाइन अपने आप में देश की पहली हेल्प लाइन है, जिससे हमने 4 करोड़ से ज्यादा राशि ग्राहकों को लौटाई है, जो साइबर ठग द्वारा ठगी गई थी। मूकबधिर हेल्प लाइन भी देश की पहली और अनूठी योजना है।
मिश्र के मुताबिक शहर के अनुमान से ट्रैफिक एक समस्या है, लेकिन इसका हल लोगों को ही निकालना होगा। 40 लाख की आबादी वाला शहर है। सड़कें वही है और वाहन बढ़ते जा रहे हैं।

2 नवंबर, सोमवार
ePaper पढ़ें
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा में दिए महत्वपूर्ण वक्तव्य – 1 दिन पहले
Indoreटेंट के पास खून से लथपथ मिला युवक…अस्पताल में मौत:इंदौर के खुड़ैल में 22 वर्षीय युवक से मारपीट कर भागे आरोपी 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से ड्राइवर की मौत:दीपावली की खरीदारी का सामान छोड़कर लौट रहा था, नीचे दबने से मौके पर गई जान 1 दिन पहले
Indoreमहिला सरपंच को धमकाया, युवक पर एफआईआर 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, कई ढाबों एवं होटलों पर पहुंची संयुक्त टीम 1 दिन पहले
Indoreबसों में सुरक्षा इंतजामों और यात्री सुविधाओं की जांच, 11 बसों पर कार्रवाई 1 दिन पहले
Indoreइंदौर में ठगाए पूजा-पाठ कर ग्रहदशा सुधारने वाले पंडित, जजमान ने लगाई 60 लाख रुपये की चपत 1 दिन पहले
Indoreटीआई दिलीप पुरी हत्याकांड: गोस्वामी समाज ने संभागायुक्त कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन 2 दिन पहले
Indoreदिवाली पर परंपरागत जगहों पर लगेंगी दीये-बत्ती की दुकानें- महापौर 7 दिन पहले
Indoreअधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी – श्री हितोषी जय हार्डिया 8 दिन पहले
Indore13 लाख टन कचरा, 100 एकड़ जमीन और 65 करोड़ की बचत… इंदौर ने कर दिखाया 8 दिन पहले
Indoreअफसरों पर भड़के महापौर, बोले आपके कागजी खेल से सरकार की छवि खराब हो रही 8 दिन पहले
Indoreअनंत इंदौर और भविष्य के इंदौर की दिशा में बड़ा कदम 9 दिन पहले
Indoreअर्बन ग्रोथ कॉन्क्लेव 2026: शहरी विकास को रफ्तार देने की तैयारी 9 दिन पहलेTimeNewsIndoreIndoreइंदौर प्रेस क्लब में शरद पूर्णिमा पर भव्य गरबा-डांडिया का आयोजन 11 दिन पहले
Indoreमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अक्टूबर को करेंगे लव-कुश डबल डेकर फ्लाईओवर ब्रिज के लेवल-2 का लोकार्पण 13 दिन पहले
Indoreहाईकोर्ट ने आईडीए की जमीन अधिग्रहण कार्रवाई की निरस्त 21 दिन पहले
Indoreमध्य प्रदेश समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट, चुनाव आयोग का बड़ा आदेश 21 दिन पहले
Indoreभव्य शोभायात्रा के साथ निकली प्रदेश की ऐतिहासिक इन्दौर से देवास निःशुल्क पदयात्रा 21 दिन पहले
Indoreइंदौर के सुशीला देवी बंसल कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 22 दिन पहले
Indoreछोटा गणपति मंदिर मेट्रो स्टेशन के लिए एक और बड़ा एक्शन 22 दिन पहले
Bhopalकम बारिश से जल आपूर्ति हेतु इंदौर के लिए महापौर ने सीएम से मांगा ₹50 करोड़ का पैकेज 22 दिन पहले
India Newsकॉमनवेल्थ के वैश्विक मंच पर गूंजेगी इंदौर की आवाज, महापौर भार्गव स्टीयरिंग कमेटी में शामिल 22 दिन पहले
Indoreमध्यप्रदेश में पर्यटन सुविधाओं और आर्थिक गतिविधियों का तेजी से हो रहा है विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव 24 दिन पहले