इंदौर के भवरकुआं पुलिस के मुताबिक इंद्रपुरी कॉलोनी में रहने वाली काजल पति भारत उम्र 28 वर्षीय महिला द्वारा फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या की घटना को अंजाम दिया गया है वही पूरे मामले में जांच पड़ताल करने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई है तो वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला हॉस्पिटल भेजा गया है
दरअसल पूरे मामले में मृतक महिला काजल की मां दुर्गा द्वारा बताया गया है कि काजल की शादी 2 साल पहले हुई थी और काजल की एक 6 महीने की बेटी भी है दहेज के लिए आए दिन काजल के साथ मारपीट और शारीरिक शोषण किया जाता था जिसके कारण घर न टूटे इसके लिए नवविवाहिता के परिवार द्वारा ससुराल पक्ष को 25 लाख रुपए की राशि भी दे चुके हैं लेकिन बीती रात को भी मृतिका काजल के साथ उसके पति सास और अन्य लोगों द्वारा मारपीट की घटना को अंजाम दिया और पूरे जानकारी महिला के ससुराल पक्ष को भी दी गई थी महिला पक्ष के परिवार के लोग जब तक काजल ने फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली है या फिर अन्य कोई वजह है इसके लेकर पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है तो वहीं पिहर पक्ष के परिजनों के भी कथन दर्ज किए जा रहे हैं
