इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में देर रात दो ज्वेलरी दुकानों मैं हुई चोरी का पुलिस ने कुछ ही घंटों में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पकड़े गए आरोपी क्षेत्र के ही रहने वाले हैं जिनके द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया था चोरी का माल भी पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर लिया है
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है जहां क्षेत्र में सिलसिलेवार दो चोरी की घटना सामने आई थी जहां अज्ञात चोरों द्वारा दो ज्वेलरी की दुकानों को निशाना बनाकर सोने चांदी के जेवर और नकदी रुपए लेकर फरार हो गए थे पूरे मामले में पुलिस ने कुछ घंटों में ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है पकड़े गए आरोपियों में योगेश बडोनिया यश वाधवानी और सागर पीपले नमक चोरों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए चोरों से दोनों दुकानों में चुराया गया सोने चांदी के जेवर का पूरा माल बरामद कर लिया है और नगद राशि भी पुलिस ने बरामद कर ली है पकड़े गए चोरों से अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में भी पूछताछ की जा रही है
