फर्जी मार्कशीट बनवाने वाला स्कूल संचालक और एजेंट गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

अनपढ़ युवक-युवतियों से 20 से 25 हजार रुपये लेकर ग्रेजुएशन की मार्कशीट बनवाते थे। पुलिस ने आरोपितों से फर्जी मार्कशीट भी बरामद की।
दिल्ली-बिहार सहित अन्य राज्यों की फर्जी मार्कशीट बनवाने वाले गिरोह में स्कूल संचालक भी शामिल था। विजय नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को निजी स्कूल संचालक गणेश तंवर और एजेंट आशीष पगारे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों से फर्जी मार्कशीट बरामद हुई है।
टीआइ रवींद्र गुर्जर के मुताबिक, पहली कड़ी में आरोपित दिनेश तिरोले, मनीष राठौर, नीतेश शर्मा और मुकेश तिवारी को गिरफ्तार किया था। दूसरी कड़ी में आरोपित गणेश तंवर और आशीष पगारे को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।अंबिका नगर निवासी गणेश का नगीन नगर में स्कूल है। वह दिनेश से फर्जी मार्कशीट बनवाता था। पुलिस ने उसके पास से पांच मार्कशीट बरामद की है। आरोपित आशीष मुकेश इंस्टिट्यूट संचालक मुकेश तिवारी के यहां काम करता था। वह मार्कशीट बनवाने की दलाली करने लगा था। अनपढ़ युवक-युवतियों से 20 से 25 हजार रुपये लेकर ग्रेजुएशन की मार्कशीट बनवाता था।

Exit mobile version