
- पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों ने गैरेज पर खड़ी आठ गाड़ियां फोड़ डाली।
इंदौर। शहर के विजयनगर थाना क्षेत्र में कुख्यात बदमाश मोहन शूटर और उसके साथी करण ने मंगलवार को खूब उत्पात मचाया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपितों ने गैरेज पर खड़ी आठ गाड़ियां फोड़ डाली। इस मामले में पुलिस ने अंजनीनगर निवासी लोकेश बोखरे की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
बोखरे ने पुलिस को बताया कि आरोपित रुपयों की मांग करते थे। वे रात में बाइक पर आए और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। कुछ रहवासियों की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया था।
