इंदौर में इंडिया वन एटीएम में हुई बड़ी वारदात चोरो द्वारा हजारों रुपए की चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में स्थित जवाहर टेकरी पर में रोड पर बने इंडिया बैंक के एटीएम में चोर द्वारा हजारों रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया पूरे मामले में मौके पर पुलिस ने तमाम साक्ष्य जुटाते हुए अज्ञात चोर के खिलाफ चोरी सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है…..।

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित जवाहर टेकरी पर इंडिया बैंक के एटीएम में चोर द्वारा ₹9000 के लगभग की राशि चोरी करने का मामला सामने आया है पूरा मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंक एटीएम का पासवर्ड मालूम होने के कारण ही किसी चोर ने इस घटना को अंजाम दिया है इसी के साथ पुलिस द्वारा बैंक के अधिकारियों से पत्राचार करने के बाद सीसीटीवी कैमरे के आधार पर चोर की तलाश करने की बात कही जा रही है बताया जा रहा है कि 8 दिन पहले ही बैंक के अधिकारियों ने एटीएम में₹400000 की राशि को डाला था जिसके बाद लगातार उपभोक्ता एटीएम से रुपए निकाल रहे थे तो वहीं जब इसकी राशि कम हुई और काउंटिंग के दौरान ₹9000 की हेरा फेरी का मामला सामने आया तो पूरे मामले में जांच पड़ताल की गई तो खुलासा हुआ है फिलहाल इस आधार पर पुलिस चोर की तलाश में जुटी हुई है ।

Exit mobile version