.इंदौर की यातायात व्यवस्था का हाल किसी से छुपा हुआ नहीं है,रोजाना शहर के कई इलाकों में ट्रैफिक जाम के हालात देखने को मिलते है।यही नहीं गाड़ी तेजी से चलाने और सिग्नल को तोड़ने के सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे है,यातायात के नियमों को तोड़कर लोग ना केवल खुदकी बल्कि दूसरों की जान भी खतरें में डाल रहे है,लेकिन अब शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का बीड़ा कलेक्टर इलैयाराजा टी ने उठाया है,जी हाँ कलेक्टर ने इस मामले में सख्त रोप्प अख्तियार करते हुए यातायात के नियमों को तोड़ने वालो का एक डाटा तैयार किया है ऐसे 27 हजार वाहन चालक हैजिन्होने नियमों को तोडा है इनमे से 5 हजार से ज्यादा ऐसे लोग है लगातार यातायात के नियमों को तोड़ रहे है ऐसे लोगों के ड्रायविंग लायसेंस कैंसिल करने के लिए कलेक्टर इलैयाराजा ने आरटीओ विभाग को आदेशित किया है साथ ही अब ऐसे लोगों के नए ड्रायविंग लायसेंस भी नहीं बन सकेंगे।साथ ही अब यातायात व्यवस्था को बिगाड़ने वाले बाइक और ई रिक्शा चालाकों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उम्मीद है की जल्द ही शहर की यातायात के लिए जल्द ही शहर में बड़ी और प्रभावी कार्रवाई देखने को मिल सकती है।
