खजराना गणेश को चांदी से निर्मित दांत भक्त ने अर्पित किए

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के खजराना गणेश मंदिर पर गुरुवार को एक भक्त ने चांदी के दो दांत भगवान को अर्पण किए, जहा श्रंगार में आज चांदी के दांत लगाए गए, भगवान लवकुश के जन्म उत्सव के मौके पर इंदौर के एक भक्त ने यह चांदी के दांत अर्पण किए

विश्व प्रसिद्ध श्री खजराना गणेश मंदिर के पुजारी पंडित सतपाल भट्ट ने बताया की करीब 17 वर्ष पूर्व मंदिर में श्री नगर इंदौर के रहने वाले आशुतोष शर्मा के पिताजी द्वारा भगवान लवकुश की स्थापना की थी, जहा आज इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आशुतोष शर्मा ने आज श्री खजराना गणेश मंदिर पर भगवान गणेश के लिए चांदी के दो दांत अर्पण किए जो की आकार में छोटे बड़े है। वही मंदिर पर आज महाआरती के साथ ही न्नकुट का आयोजन भी रखा गया है। पंडित जी सतपाल महाराज की माने तो चांदी के दांत पहली बार भगवान को अर्पण हुए है इससे पहले हीरे की दो आंखे व अन्य तरह की सामग्री दान में आ चुकी है।

Exit mobile version