इंदौर में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया इसी कड़ी में इंदौर की जिला कोर्ट में भी विभिन्न प्रकरणों के निराकरण के लिए इस लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें तकरीबन हजारों प्रकरण के निराकरण होने की उम्मीद है फिलहाल बड़ी संख्या में लोग नेशनल लोक अदालत में सुनवाई के लिए पहुंचे।
2023 की पहली नेशनल लोक अदालत का आयोजन इंदौर की जिला कोर्ट में किया गया इस लोक अदालत में सालों से पेंडिंग केसों का निराकरण होने की उम्मीद है जिला कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुबोध कुमार जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार इस नेशनल लोक अदालत में 18000 से अधिक प्रकरणों का निपटारा होगा जिसमें लोन रिकवरी, सिविल, आपराधिक प्रकरणों की सुनवाई होने के साथ ही बिजली बिल व अलग-अलग तरह के प्रकरणों की भी सुनवाई इंदौर की नेशनल लोक अदालत में होगी …. नेशनल लोक अदालत को देखते हुए इंदौर के जिला कोर्ट में कई तरह की तैयारी की हुई है नेशनल लोक अदालत में बड़ी संख्या में विभिन्न प्रकरणों के निराकरण के लिए लोग पहुंच रहे हैं …..बड़ी संख्या में फरियादी अपने प्रकरण के निराकरण के लिए पहुंच रहे हैं अतः जिला कोर्ट में भी मौजूद अधिकारियों ने विभिन्न तरह की तैयारी इस दौरान जिला कोर्ट के अंदर की गई है जहां जिला कोर्ट में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है तो वही इंदौर के नजदीक अंबेडकर नगर, देपालपुर, सांवेर के साथ ही कुटुंब न्यायालय एवं श्रम न्यायालय के साथ ही हाई कोर्ट में भी इसी तरह से लोक अदालत का आयोजन किया गया है और वहां भी विभिन्न प्रकरण की सुनवाई कर निराकरण किया जाएगा।
