–इंदौर के सर्राफा थाना क्षेत्र स्थित बंबई बाजार मेन रोड पर दुकान संचालक द्वारा राह चलते कुछ लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने के बाद पूरे मामले में हिंदू संगठन और बीजेपी के तमाम नेताओं द्वारा सर्राफा थाने पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई है पुलिस ने शिकायत के आधार पर कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है….।
इंदौर के बम्बई बाजार में हमेशा से विवादित मामले सामने आते रहे यहां पर दुकानदार हमेशा आने वाले ग्राहक और राह चलने वाले लोगों के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आते हैं और इसी तारतम्य में फिर एक बार अल्ताफ ने एक राह चलते परिवार के साथ अभद्र व्यवहार किया गया दरअसल बताया जा रहा है कि परिवार निजी काम से बम्बई बाजार आया हुआ था और यहां पर रिक्शा से जैसे ही परिवार की एक बच्ची उतरी तो उस बच्ची का पैर दुकानदार के सामान पर लग गया जिसके बाद दुकानदार द्वारा बच्ची के साथ अभद्र व्यवहार किया गया तो वहीं परिजनों से भी अपशब्दों का उपयोग किया गया जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि वहां पर देखते-देखते क्षेत्र के बदमाश इकट्ठा हो गए और फिर उन बदमाशों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया जिसमें कुछ लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर घायल किया गया पूरे मामले में जानकारी लगते ही हिंदू संगठन और कई बीजेपी के नेता थाने पहुंचे और पूरे मामले में गंभीर धाराओं में बदमाश अल्ताफ और उसके साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कराने की मांग रखी है फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में जांच करने के बाद प्रकरण दर्ज करने की बात कही है तो वहीं कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है
