संविधान के जनक बाबा भीमराव अंबेडकर की 132 वी जयंती पर उनके जन्म स्थल डॉक्टर अंबेडकर नगर महू में बाबा साहब के अनुयायियों का सुबह से ताता लग रहा है, महू सहित प्रदेश के हर शहर में जय भीम के नारे लग रहे है। 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्म जयंती हर वर्ष वैसे तो पूरे देश में मनाई जाती है किंतु उनकी जन्मस्थली महू में लाखों की संख्या में देश विदेश से बाबा साहब के अनुयाई पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में महू के सेना अधिकारी भी आज बाबा साहेब की जन्म स्थली पर पहुंचे और माल्यार्पण कर अपने अनुभव साझा किए। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मीडिया के सामने बाबासाहेब के जीवन के बारे में अपने विचार रखे। वही कई जनप्रतिनिधियों समाजसेवियों और वरिष्ठ जनों सहित बाबा साहब के अनुयाई लगातार महू पहुंच रहे हैं।
