.संविधान के जनक बाबा भीमराव अंबेडकर की 132 वी अवसर पर इंदौर के गीता भवन चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए पूरे दिन अनुयायियों का ताता लगा रहा, वही कई लोगों ने मीडिया के सामने बाबा साहब को नमन किया तो वहीं कई लोगों ने बाबा साहब के लिखे गए संविधान को खतरे में बताया। जयस संगठन के द्वारा गीता भवन क्षेत्र में रैली निकाली गई और बाबा साहेब के जमकर जयकारे लगाए। जयस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लोकेश मुजाल्दा और नेता करण भगत और डॉक्टर आनंद राय सहित कई लोगों ने बाबा साहेब की जन्म जयंती पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है और मंच के माध्यम से सभी को संबोधित भी किया।
