इंदौर:इंदौर में नए पुलिस कमिश्नर ने पदभार ग्रहण किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पुलिस कमिश्नर मकरंद देउस्कर ने किया पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा धोखाधड़ी के अपराध ज्यादा हैं। इस पर लगाम लगाएंगे। गुंडे-बदमाशों पर कार्रवाई जारी रहेगी। ड्रग और ट्रैफिक बड़ी समस्या है। इस पर ठोस काम किया जाएगा। नशे के खिलाफ मुहिम चलाएंगे। शहर में अच्छा ट्रैफिक सिस्टम शुरू करेंगे।मकरंद देउस्कर 1997 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। अभी उनकी 10 साल की सेवा अवधि बची हुई है। इससे पहले वे भोपाल में पुलिस कमिश्नर थे। वे मुख्यमंत्री कार्यालय में ओएसडी के पद पर भी रह चुके हैं। इंदौर आने से पहले देउस्कर केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर जाना चाहते थे। उन्होंने पुलिस मुख्यालय को प्रस्ताव भेजकर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे जाने की इच्छा भी जताई थी।

Exit mobile version