रघुवंशी समाज 9 दिवसीय श्री राम कथा के साथ मनाएगा श्री राम जन्मोत्सव ।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

श्री रघुवंशी समाज द्वारा श्री रघुकुल शिरोमणि भगवान श्री राम का 9 दिवसीय जन्म उत्सव मनाया जा रहा है । आज नवरात्र के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई जो श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर सिद्ध विजय गणेश मन्दिर मरीमाता से होकर श्री राम मन्दिर रघुवंशी कॉलोनी में समाप्त हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजनों ने हिस्सा लिया

रघुकुल शिरोमणि श्री 1008 कनक बिहारी दासजी महाराज की शिष्या रमा किशोरी जी जो कि रघुकुल की बेटी हैं उनके मुखार बिंद से रघुवंशी कालोनी स्थित श्री राम मंदिर में 9 दिवसीय श्री राम कथा की धार्मिक गंगा बहाई जाएगी।

राम नवमी वाले दिन भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के लिए सुबह 9 बजे हवन किया जाएगा उसके पश्चात दोपहर 12 बजे महाआरती की जाएगी।

महाआरती के बाद श्री राम रथ यात्रा निकाली जाएगी
जिसमें इंदौर शहर के सभी रघुवंशी समाज जन शामिल होंगे।
व रथ यात्रा की समाप्ति के बाद विशाल भंडारा भी रघुवंशी समाज द्वारा रघुवंशी कालोनी स्थित श्री राम मंदिर में आयोजित किया जायेगा

- Advertisement -
Exit mobile version