इंदौर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। भाई ने पति और सास पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
तेजाजी नगर थाने के एसआई गजानंद के मुताबिक घटना हनुमान कांकड़ की है। यहां रहने वाली मंजू उर्फ मंजुला (26) पति राहुल मोरे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शाम को पति ने मामले में पुलिस को सूचना दी। मंजू के भाई संजय ने बताया कि करीब सात साल पहले दोनों की शादी हुई थी। मंजू का एक बेटा और एक बेटी है।
परिवार से बात करते पर टोकते थे,बेटी होने पर मारते थे ताने
शादी के बाद बेटी होने पर बहन मंजू को ससुराल के लोगों ने ताने मारना शुरू कर दिए थे। इसके बाद दहेज को लेकर भी ताने मारते थे। पुलिस के मुताबिक परिवार के बयान में यह बात भी सामने आई है कि जब भी मंजू मोबाइल पर बात करती तो उसका पति मोबाइल छीन लेता था। मंजू का मायका जुलवानिया का है। मायके पक्ष से भाई, पिता और अन्य के बयान लिये जा रहे हैं।
