इंजीनियर युवती से चलती बस में छेड़छाड़:बस रूकवाकर ऑटो से सहेली के पास पहुंची,कंडक्टर पर दर्ज कराया छेड़छाड़ का केस

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर से खरगाने के बीच चलने वाली एक बस में इंजीनियर युवती से छेड़छाड़ हो गई। मामले में युवती ने अपने दोस्तो के साथ आकर थाने पर बस के कंडक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। छोटी ग्वालटोली पुलिस के मुताबिक बड़वाह निवासी 23 साल की युवती की शिकायत पर बस नंबर MP09FA4448 के कंडक्टर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित युवती ने बताया कि वह स्कीम नंबर 78 में एक कंपनी में क्वालिटी इंजीनियर की पोस्ट पर जॉब करती हूं। रात में ड्यूटी खत्म होने के बाद रात 9 बजे के लगभग वह बस से बड़वाह जाने के लिये बैठी। इस दौरान आगे की सीट खाली होने के चलते कंडक्टर ने उसे सीट दे दी। रात का समय होने के चलते सवारी ज्यादा नही थी। वही कुछ दूरी पर बस में सवारी बैठने लगी। इस दौरान मेरे पास की सीट पर कडंक्टर बैठ गया। बस चलने के दौरान उसने मेरे पैरो के बीच बुरी नीयत से हाथ मारा। इस दौरान उसे मैने डांटा तो वह ठीक से बैठ गया। जब बस व्हाईट चर्च चौराहे के यहां पहुंची तब मेने पैरो के उपर बैग रखा हुआ था। इसके बाद फिर से बैग के नीचे से हाथ डालकर आरोपी ने बुरी तरह से टच किया। तभी मैने भरी बस में कडंक्टर को चिल्लाया ओर बस रूकवाकर नीचे उतर गई। यहां से ऑटो रिक्शा कर अपनी सहेली के पास स्कीम नंबर 78 पहुंची। यहां उन्हें सारी बात बताई। बाद में माता पिता को घटना की जानकारी मोबाइल पर दी। रात में थाने आकर आरोपी कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

Exit mobile version