महापौर द्वारा इंदौर के पहले इंटीग्रेटेड टैफिक मैनेजमेंट सिस्टम सिंग्नल का शुभारम्भ

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read
  • शहर के 50 चौराहो में से 14 स्थानो पर लगे इंटीग्रेटेड टेªफिक मैनेजमेंट सिस्टम के स्मार्ट टैªफिक सिग्नल
  • आईसीसीसी के कमांड सेंटर से स्मार्ट टैªफिक सिग्नल चौराहो पर रहेगी नजर
  • स्मार्ट सिग्नल यातायात के दबाव के आधार पर स्वतः करेगे कार्य

इंदौर दिनांक 05 अक्टुबर 2023। महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि यातायात में सुधार हेतु इंटीग्रेटेड टेªफिक मैनेजमेंट सिस्टम के अंतर्गत निगम द्वारा शहर के 50 प्रमुख चौराहो पर यातायात संकेत प्रणाली में सुधार करने बनाई गई योजना के क्रम में एकीकृत यातायात प्रबंधन प्रणाली (इंटीग्रेटेड टैªफिक मैनेजमेंट सिस्टम) के अंतर्गत आज शहर के चिन्हित 14 प्रमुख चौराहों पर आईटीएमएस के माध्यम से इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर पर लाइव होने जा रहा है।

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को ट्रैफ़िक मैनेजमेंट में भी नम्बर 1 बनाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी इंदौर द्वारा आधुनिक तकनीक से निर्मित इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) के प्रथम चरण का लाइव प्रसारण इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर (ICCC) पर करने के उद्देश्य से नागरिक सुरक्षा तथा बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु पलासिया चौराहा पर इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शुभारंभ किया।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा शहर के बेहतर यातायात प्रबंधन हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले हमारे वोलेंटियर्स ट्रैफिक मित्रों को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर सांसद श्री शंकर लालवानी, विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, महापौर परिषद सदस्य श्री नंदकिशोर पहाड़िया, श्री मनीष शर्मा मामा, श्रीमती प्रिया डांगी, सहित जनप्रतिनिधियों, कलेक्टर श्री इलैया राजा टी, श्री मकरंद देउस्कर जी, आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह सहित अधिकारियों, वॉलेटियर, ट्रैफिक मित्रों तथा रहवासी गण उपस्थिति थे।

- Advertisement -

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव एवं आयुक्त श्रीमती हर्षिका सिंह ने बताया कि इंटीग्रेटेड टेªफिक मैनेजमेंट सिस्टम अंतर्गत शहर के 50 चौराहो पर लगे यातायात संकेत को अन्य दुसरे चौराहो से जुडे रहेगे तथा टेफिक के हिसाब से यातायात संकेतक कार्य करेगे। जिसके अंतर्गत जिस रोड पर अधिक यातायात का दबाव रहने पर उस रोड के यातायात संकेतक द्वार स्वतः कार्य करते हुए, चौराहे पर यातायात के दबाव के आधार पर सिंग्नल कार्य करेगे।

महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि इंटीग्रेटेड टेªफिक मैनेजमेंट सिस्टम में वाहनो को चौराहो पर कम समय के लिये रूकना होगा, जिससे की समय के साथ ही ईंधन की भी बचत होगी, निगम द्वारा वायु प्रदुषण सुधार के लिये जो कार्य किया जा रहा है उसमें भी सहायता प्राप्त होगी। इस प्रणाली से ओव्हर स्पीड की भी जानकारी मिलेगी। यह पुरा सिस्टम इंटीग्रेटेड कमांड कन्टोल सिस्टम (आईसीसीसी) से जुडा हुआ रहेगा और वही से इसकी मॉनिटरिंग की जावेगी।

इन चौराहो पर लगे इंटीग्रेटेड टैªफिक मैनेजमेंट के स्मार्ट सिग्नल

महापौर एवं आयुक्त के निर्देशानुसार शहर के 14 चौराहे पर इंटीग्रेटेड टैªफिक मैनेजमेंट के स्मार्ट सिग्नल लगाये गये है, जिनमें स्कीम नंबर 78, सत्यसाई चौराहा, इण्डस्ट्री हाउस चोराहा, पलासिया चौराहा, गीता भवन चौराहा, नवलखा चौराहा, एमआर 9 चौराहा, रसोसा चौराहा, शिवाजी वाटिका चौराहा, एलआईजी चौराहा, इंदीरा प्रतिमा चौराहा, लेंटर्न चौराहा, हुकुमचंद घण्टाघर चौराहा पर स्मार्ट सिग्नल कैमरे लगाये गये है।

इंटीग्रेटेड टैªफिक मैनेजमेंट सिस्टम के संबंध में अन्य जानकारी

  1. इंदौर स्मार्ट सिटी अंतर्गत कार्यान्वित एटीएमएस प्रोजेक्ट में इंदौर शहर के मुख्य 50 जंक्शन को लिया गया है ।
  2. जिसमें 15 जंक्शन प्रथम चरण में तथा शेष 35 जंक्शन द्वितीय चरण में लिया जाना है।
  3. प्रत्येक जंक्शन में अत्याधुनिक सिग्नल, कैमरा, पीए सिस्टम, कंट्रोलर, यूपीएस एवं पोल लगाया जा रहा है साथ ही एकीकृत प्रणाली का उपयोग करते हुए आईसीसीसी कंट्रोल रूम से सभी चौराहों को कंट्रोल किया जाना है।
  4. जिसमें एडाप्टिव ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम भी शामिल है
  5. आईटीएमएस को एनआईसी पोर्टल के साथ इंटीग्रेटेड किया गया है जिससे ई-चालान की कार्यवाही ऑटोमेटिक की जा सकती है ।
  6. सभी चौराहों को पुलिस अमले द्वारा आईसीसीसी कंट्रोल रूम से ही ऑपरेट किया जा सकता है।
  7. आइटम्स में रेड लाइट वायलेशन डिटेक्शन, नो हेलमेट डिटेक्शन, रॉन्ग साइड मूवमेंट डिटेक्शन, स्पीड वायलेशन डिटेक्शन की सुविधा उपलब्ध है ।
Exit mobile version