इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों पुलिस ने मूखबीर की सूचना के आधार पर लाखों रुपए की भांग पकड़ी थी लेकिन जहां एक और पुलिस इस पूरे मामले में अभी भी जांच पड़ताल की बात कर रही है तो वहीं दूसरी और इस पूरे मामले में जिस व्यक्ति को भांग के मामले में पुलिस ने पकड़ा था वह आज पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचा और मल्हारगंज थाने पर पदस्थ पुलिसकर्मियों से पैसे लेने के बावजूद उन पर कार्रवाई कर दी है जो की झूठी है फिलहाल पुलिस कमिश्नर ने पूरे मामले में जांच के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
पूरा मामला इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र का है मल्हारगंज थाना पुलिस ने पिछले दिनों कार्तिक यादव के खिलाफ भांग के मामले में कार्रवाई की थी आज उसके परिजन पुलिस कमिश्नर के पास पहुंचे और पूरे ही मामले में मल्हारगंज थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर कई तरह के सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले में झूठी कार्रवाई करने की बात कही ,वहीं कार्तिक यादव के परिवार से जुड़े हुए लव शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों मल्हारगंज पुलिस ने उनके दोस्त के लड़के कार्तिक यादव को पकड़ा और उनके पिता से 500000 की डिमांड की जब पिता ने 500000 नहीं देने की बात कही तो झूठे भांग के केस में फसाने की धमकी दी , इसके बाद कार्तिक के पिता ने जैसे तैसे कर तकरीबन ढाई लाख रुपये लोगों से उधार लिए और पुलिसकर्मियों को दिए इसके बाद भी पुलिसकर्मियों ने उनके बेटे कार्तिक यादव के खिलाफ झूठी भांग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया साथ ही थाने के अंदर बंद कार्तिक यादव को पिता के द्वारा पांच लाख रुपए नही देने नहीं देने की बात को लेकर कार्तिक यादव के साथ पुलिसकर्मी अनिल चतुर्वेदी उर्फ गोल्डन मैन एवं राघवेंद्र सिंह भदोरिया नामक पुलिसकर्मी ने मारपीट की है बता दे राघवेंद्र सिंह फरियादी के परिचित लव शर्मा को गाड़ी पर बैठाकर थाने से कुछ दूरी पर लेकर गया और वहां पर पैसे लिए वहीं इस दौरान लव शर्मा ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत करते हुए एक सीसीटीवी फुटेज भी दिया है जिसमें वह खुद राघवेंद्र सिंह भदोरिया की गाड़ी पर बैठकर थाने से कुछ दूरी पर गए और इस दौरान लव शर्मा ने अपने हाथ में रखी काली थैली जिसमें पैसे बताए जा रहे हैं वह थेली पुलिसकर्मी की गाड़ी में रखते हुए लव शर्मा नजर आ रहे हैं फिलहाल पूरे ही मामले में पुलिस कमिश्नर मकरंद देवस्कर का कहना है कि फरियादी ने पूरे मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत की है फिलहाल शिकायतकर्ता ने एक सीसीटीवी फुटेज भी दिया है उसके आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है और प्रारंभिक तौर पर दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
