रावजी बाजार थाना क्षेत्र में गुरुवार को हिंदू युवक से मारपीट करने की सूचना पर हंगामा हो गया। पुलिस व हिंदूवादी मौके पर पहुंचे। रात में ही चार लोगों के खिलाफ अपराध पंजिबद्ध किया गया। घटना हाथीपाला क्षेत्र की है। जबरन कालोनी निवासी रजत पाटीदार की शिकायत पर कादर और उसके साथियों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। रजत लोहा मंडी की तरफ जा रहा था। कादर चार साथियों के साथ मिला और रुपये मांगे। उसने रजत के साथ मारपीट भी कर दी।
