- अन्य महिलाओं और योग गुरु रत्नेश की मदद से आरोपित को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
- आरोपित योग करने आने वाली महिलाओं को अश्लील फिल्म दिखाने का प्रयास कर रहा था।
- महिलाओं ने उसके विरुद्ध अश्लील हरकत करने की एफआइआर दर्ज करवाई है।
- घटना हरसिद्धि जोनल कार्यालय के समीप स्थित अटल बिहारी उद्यान की है।
इंदौर। पंढरीनाथ पुलिस ने मोईन खान को गिरफ्तार किया है। आरोपित योग करने आने वाली महिलाओं को अश्लील फिल्म दिखाने का प्रयास कर रहा था। महिलाओं ने उसके विरुद्ध अश्लील हरकत करने की एफआइआर दर्ज करवाई है।
घटना हरसिद्धि जोनल कार्यालय के समीप स्थित अटल बिहारी उद्यान की है। 35 वर्षीय महिला ने मोईन खान निवासी कटकटपुरा के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई है। महिला प्रतिदिन उद्यान में योगाभ्यास करने जाती है। उसका आरोप है कि मोईन खान गार्डन में टहलते समय अश्लील फिल्म दिखाने लगा। उसने तेज आवाज में फिल्म चला दी। अन्य महिलाओं और योग गुरु रत्नेश की मदद से आरोपित को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
